प्राथमिक शिक्षक संघ ने लम्बित मानदेय भुगतान को लेकर भरी हुँकार
कुलपहाड़ (महोबा) :उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महोबा ने बीएलओ, एसआइआर एवं जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों का लम्बित मानदेय जल्द दिलाए जाने की मांग को लेकर हुंकार भरी है। संघ के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री के नेतृत्व में आज सोमवार को तहसीलदार प्रमित सचान को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि नगर निकाय कुलपहाड़, चरखारी और महोबा में कार्यरत बीएलओ, सुपरवाइजर, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा शिक्षामित्रों का मानदेय लगभग तीन वर्षों से लम्बित है।
●जिलाध्यक्ष व महामन्त्री के नेतृत्व में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
●भुगतान न होने की स्थिति में आन्दोलन को बाध्य होने की दी चेतावनी
वर्ष 2020 एवं 2025 का बीएलओ मानदेय अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। इसके अलावा एसआइआर कार्य, जनगणना कार्य तथा नगर निकाय निर्वाचन 2022-23 का पारिश्रमिक भी लम्बित है। शिक्षक संघ ने प्रशासन से सभी लम्बित मानदेय एवं पारिश्रमिक का शीघ्र भुगतान कराने की माँग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं कराया गया तो संगठन उच्च स्तर पर पत्राचार के साथ आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






