दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाया

primarymaster.in


 दीवाली से पहले केंद्र सरकार ने देश के 1.16 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। इसके तहत सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में इजाफा होना तय है।

बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट ने बैठक में कुल 4 बड़े फैसले लिए, जिनमें महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत (3%) की बढ़ोतरी पर मुहर लग गई है।

1 जुलाई से लागू होगा बढ़ा हुआ DA

यह बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई 2026 से लागू होगा। इससे पहले अप्रैल में सरकार ने 2% की बढ़ोतरी की थी, जिससे यह बढ़कर बेसिक सैलरी का 60% हो गया था। इस नए इजाफे के बाद कर्मचारियों की जेब में और ज्यादा पैसे आएंगे।

अश्विनी वैष्‍णव ने कैबिनेट का यह फैसला सुनाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से ज्‍यादा पेंशनर्स को दिवाली का यह तोहफा दिया है. इसके साथ ही मंत्री ने 29200 करोड़ रुपये के अन्‍य फैसलों की भी जानकारी दी. उन्‍होंने बताया कि कैबिनेट ने मैन्‍युफैक्‍चरिंग को प्रमोट करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये, स्‍पोर्ट्स गूड्स मैन्‍युफैक्‍चरिंग के लिए 1800 करोड़ रुपये और ग्राम विकास योजना के तहत करीब 7400 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है.  

दरअसल, दिवाली से ठीक पहले कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मंजूरी देकर सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोतरी की मंजूरी दी गई है. अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़कर 60 से 63 फीसदी हो चुका है. महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी जुलाई महीने के लिए है. 

सरकार के इस फैसले पर केंद्र सरकार के खजाने पर बड़ा असर होगा, करी‍ब 10,016 करोड़ रुपये का भार आएगा. इस बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों को जुलाई से जोड़कर 4 महीने का एरियर भी दिया जाएगा. यह एरियर कर्मचारियों की अक्‍टूबर सैलरी के साथ आएगी. 

कितनी बढ़ सकती है सैलरी? 

सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में अच्‍छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. अगर आपकी बेसिक सैलरी 18000 रुपये है, तो हर महीने 540 रुपये का इजाफा होगा. वहीं 30 हजार रुपये की बेसिक सैलरी पर 900 रुपये मंथली बढ़ोतरी होगी. 50 हजार रुपये की बेसिक सैलरी पर महंगाई भत्ते में 1500 रुपये का इजाफा होगा. 

कितना मिलेगा एरियर? 

जुलाई से अभी तक जोड़ें तो अक्‍टूबर को लेकर कुल चार महीने का एरियर होगा. यानी कि चार महीने का महंगाई भत्ता कर्मचारियों और पेंशनर्स को एकसाथ अक्‍टूबर की सैलरी के साथ जोड़कर मिलेगा. 

अगर आपकी बेसिक सैलरी 18000 रुपये है तो 2160 रुपये एरियर अक्‍टूबर की सैलरी के साथ मिलेगा. 

30 हजार रुपये बेसिक सैलरी है तो 3600 रुपये एरियर जोड़कर अक्‍टूबर की सैलरी के साथ भेजा जाएगा. 

अगर 50 हजार रुपये बेसिक सैलरी है तो 6000 रुपये एरियर मिलेगा. 

दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाया

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Primary ka school

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Animated Image Banners for WPBakery Page Builder Animated Infinite Scroll – WordPress Plugin Animated Intro for Elementor Animated Stat Counter Number Showcase Plugin For WordPress Animation CSS3 Effects WordPress Plugin Animo – Creative & Clean Multi-Purpose WordPress Theme Anita | Photography WordPress Theme Anjani – Spa & Beauty Elementor Template Kit Anne Alison – Soft Personal Blog Theme Anno – One Page Portfolio WordPress Theme