लखनऊ। प्रदेश के मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 29 जनवरी को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ और बूंदाबांदी का असर प्रदेश के पश्चिम हिस्से में 31 जनवरी तक बना रहेगा। इसके बाद एक और शक्तिशाली विक्षोभ पूरे प्रदेश में तीन से छह फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश कराएगा।
वहीं, बृहस्पतिवार से प्रदेश में हवा का रुख बदलकर पूर्वा हो जाएगी। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 33 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी किया है। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धूप खिलने से दिन में ठंड से राहत रही लेकिन रात में गलन बरकरार रही।
इटावा और बुलंदशहर 6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं, तराई इलाकों में सुबह देर तक घना कोहरा छाया रहेगा। अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट: बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में।
इन इलाकों में घने कोहरे के आसार गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी,
सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में। ब्यूरो
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






