माध्यमिक स्कूल फीडर विद्यालय बनेंगे – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ, 

राजकीय व एडेड माध्यमिक स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए पहली बार अनूठी पहल की जा रही है। पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले उच्च प्राथमिक स्कूलों के कक्षा आठ के छात्रों का दाखिला राजकीय व एडेड माध्यमिक स्कूलों में कराया जाएगा। इनको उच्च प्राथमिक स्कूलों के फीडर विद्यालय बनाए जाएंगे। प्रत्येक ब्लॉक में वरिष्ठतम प्रधानाचार्य को प्रभारी व नोडल अधिकारी बनाया जाएगा।

स्कूल चलो अभियान का प्रथम चरण एक से 15 अप्रैल तक चलेगा। सभी सरकारी व एडेड माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने यहां कक्षा नौ व 11 में प्रवेश 

कराने के लिए तैयारियां शुरू करें। अपने विद्यालय के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले सरकारी उच्च प्राथमिक स्कूलों से संपर्क करेंगे। सभी उच्च प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने यहां पर एक रजिस्टर तैयार करेंगे, जिसमें कक्षा आठ के छात्रों का पूरा ब्योरा होगा और नौ में प्रवेश लेने की दशा में विद्यालय के नाम आदि का उल्लेख किया जाएगा।

नोडल अधिकारी इसका ब्योरा जुटाएंगे और कोशिश की जाएगी कि

ज्यादा से ज्यादा प्रवेश सरकारी व एडेड माध्यमिक स्कूलों में हो। कोई अभिभावक अगर किसी अन्य स्कूल में प्रवेश कराना चाहता है, तो उन्हें इसकी छूट होगी। ऐसे ही कक्षा 10 के छात्रों का कक्षा 11 में प्रवेश के लिए अभियान चलाएंगे। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि 30 अप्रैल तक स्कूल दाखिले का ब्योरा देंगे।

शिक्षकों की टीम घर-घर जाएगी नोडल की जिम्मेदारी होगी कि कक्षा आठ के पास छात्रों की सूची प्राप्त करेंगे। प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की टीम घर-घर संपर्क करके कक्षा नौ व कक्षा 11 में छात्रों का प्रवेश अपने स्कूलों में कराने का आग्रह करेगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment