🔴 जनगणना 2027: वरिष्ठ शिक्षकों की नियुक्ति विवाद पर प्रशासन सख्त, पुनर्विचार के निर्देश जारी
*मित्रों,आगामी जनगणना -2027 कार्यक्रम में जनपद-अयोध्या के बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कार्यरत वरिष्ठ शिक्षकों को कनिष्ठ कर्मियों के अधीन प्रगणक नियुक्त किए जाने, साथ ही कर्मियों को सुपरवाइजर बनाए जाने के संबंध में जनसुनवाई (आईजीआरएस) पोर्टल पर की गई शिकायत की आख्या अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व द्वारा अपलोड कर दी गई है।जिसके अनुसार सभी तहसील जनगणना अधिकारियों की समीक्षा बैठक आहूत कर उक्त के संबंध में निर्देशित कर दिया गया है।साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि जो भी प्रगणक साथी वरिष्ठता प्रकरण से प्रभावित व छुब्ध हैं,वो अपना प्रत्यावेदन संबंधित तहसील जनगणना अधिकारियों को प्राप्त करा सकते हैं,जिस पर तहसीलदार जनगणना अधिकारी विचार कर उचित निर्णय लेंगे*
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






