यूपी के 50 से ज्यादा जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दिखने लगा
बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती तूफान अर्णब के तट से टकराने के बाद इसका असर यूपी तक महसूस हो रहा है। मौसम विभाग ने इसे प्रचंड चक्रवाती तूफान की श्रेणी में रखा है। पूर्वानुमान है कि गुरुवार तक इसके अबदाब में बदलने के साथ एक मौसम तंत्र विकसित हो जाएगा। इसकी वजह से यूपी के 50 से ज्यादा जिलों में तेज हवा के साथ बारिश या भीषण बारिश की स्थिति बनती दिख रही है। अमौसी स्थित यूपी-उत्तराखंड मौसम मुख्यालय ने 19 जिलों में भारी या अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, गाजीपुर एवं आस पास के इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा 45 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवा चलने और साथ में मेघगर्जन-बारिश और बिजली गिरने का पूर्वानुमान है। तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
भारी वर्षा की संभावना-
चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर एवं आस पास के क्षेत्र।
बिजली गिरने, बारिश के साथ 50 किमी तक हवा चलने का पूर्वानुमान
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल एवं आस पास के क्षेत्र।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




