पहली बार परिषदीय स्कूलों के बच्चे करेंगे भ्रमण, शुरू होगा पॉलीटेक्निक चलो अभियान
लखनऊ। पॉलीटेक्निक करने से किस तरह से कॅरिअर बनाया जा सकता है, सरकारी स्कूलों के बच्चों को इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए परिषदीय स्कूलों के बच्चों का राजकीय व निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में भ्रमण कराया जाएगा। ये बच्चे वहां व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी लेंगे।
इसके बाद बीएसए ने सभी बच्चों को पॉलीटेक्निक संस्थानों में बच्चों का भ्रमण कराने की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों की तय कर दी है। यह प्रयोग पहली बार होने जा रहा है। पॉलीटेक्निक संस्थानों में लगातार सीटें खाली रह रही हैं। ऐसे में पॉलीटेक्निक चलो अभियान कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। अब हर ब्लॉक के स्कूलों के बच्चों का पॉलीटेक्निक संस्थानों में भ्रमण कराया जाएगा।
प्रधानाचार्य जाएंगे हाईस्कूल व इंटर कॉलेज : पॉलीटेक्निक संस्थानों के प्रति जागरूकता के लिए प्रधानाचार्य हाईस्कूल व इंटर
कॉलेजों में भी जाकर बच्चों को जागरूक करेंगे। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने इसके निर्देश भी दिए हैं।
आवेदन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल
पॉलीटेक्निक संस्थाओं में चल रहे विभिन्न इंजीनियरिंग, डिप्लोमा व पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रवेश प्रक्रिया मई में प्रस्तावित है। https://jeecup.admissions.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। अंतिम तारीख 30 अप्रैल है।
■ 1618 परिषदीय विद्यालयों में देंगे जानकारी : बीएसए राम प्रवेश ने बताया कि नगर व ग्रामीण क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल के बच्चों को नजदीकी पालीटेक्निक संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। मौजूदा समय में 1618 विद्यालयों में पौने दो
लाख बच्चे पढ़ रहे हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






