*_🛑📍महत्वपूर्ण सुझाव:- `𝐌𝐮𝐭𝐮𝐚𝐥 𝐓𝐫𝐚𝐧𝐬𝐟𝐞𝐫` कराने से पहले यह स्थिति अवश्य समझें।_*
*_◻️मान लीजिए किसी विद्यालय में कुल 5 शिक्षक कार्यरत हैं, जिनमें से 4 शिक्षकों को अधिशेष `𝐒𝐮𝐫𝐩𝐥𝐮𝐬` घोषित किया गया है। सभी अधिशेष शिक्षक 30 विद्यालयों का विकल्प देते हैं, लेकिन उनमें से 2 शिक्षकों को उनके 30 विकल्पों में से किसी भी विद्यालय में स्थान नहीं मिलता।_*
> *_✒️𝐒𝐎𝐏 के अनुसार ऐसे दोनों शिक्षक फिलहाल उसी विद्यालय में कार्यरत रहेंगे।_*
*_◻️अब यदि आपने उस एक शिक्षक से `𝐌𝐮𝐭𝐮𝐚𝐥 𝐓𝐫𝐚𝐧𝐬𝐟𝐞𝐫` करा लिया जो अधिशेष `𝐒𝐮𝐫𝐩𝐥𝐮𝐬` नहीं था, तो आपके उस विद्यालय में आने के बाद भविष्य में जब पुनः- `𝐑𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥𝐢𝐬𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧` होगा, तब अधिशेष का निर्धारण विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की सेवा अवधि के आधार पर किया जाएगा।_*
*_✍🏻 ऐसी स्थिति में यदि आपकी सेवा अवधि सबसे कम होगी, तो आप भी `𝐑𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥𝐢𝐬𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧` के दायरे में आ सकते हैं। इसका कारण यह है कि जिन दो अधिशेष शिक्षकों को 30 विकल्पों में से कोई विद्यालय नहीं मिला था, वे पहले से ही उसी विद्यालय में कार्यरत रहेंगे।_*
> *_◻️इसलिए `𝐌𝐮𝐭𝐮𝐚𝐥 𝐓𝐫𝐚𝐧𝐬𝐟𝐞𝐫` ऐसे विद्यालय में ही कराएं, जहाँ अधिशेष `𝐒𝐮𝐫𝐩𝐥𝐮𝐬` की स्थिति न हो। इससे भविष्य में `𝐑𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥𝐢𝐬𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧` के कारण स्थानांतरण का जोखिम कम रहेगा।_*
*_🔖 `नोट:-` यह सामान्य परिदृश्य 𝐒𝐎𝐏 की उपलब्ध जानकारी के आधार पर समझाने के उद्देश्य से है। अंतिम निर्णय संबंधित प्रावधानों एवं शिक्षा विभाग के आदेशों के अनुसार होगा।_*
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



