आज यूपी के 61 जिलों में एक दिन की छुट्टी, 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

primarymaster.in


आज यूपी के 61 जिलों में एक दिन की छुट्टी, 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

यूपी के 61 जिलों में शुक्रवार को आयोजित होने वाली प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा ( पीईटी ) के चलते शैक्षिणिक अवकाश रहेगा । सभी सरकारी, एडेड व निजी स्कूलों में शैक्षिणिक अवकाश की घोषणा की गई। इस दौरान कक्षा 12 तक के सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से आदेश जारी किए गए हैं ।

सभी जिलों के डीआईओएस को निर्देश दिए गए हैं कि वह उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली पीईटी के चलते स्कूलों में शैक्षिणिक अवकाश रखें। मालूम हो कि प्रदेश में 25 अक्टूबर ( रविवार) , 30 अक्टूबर( शुक्रवार) और एक नवंबर ( रविवार) को आयोजित की जा रही है । परीक्षा के बाकी दो दिवसों में रविवार का अवकाश है । शुक्रवार को कार्यदिवस के चलते स्कूलों में अवकाश रहेगा । वहीं सभी कार्यालय खुले रहेंगे । शासन ने परीक्षा के दौरान शहरों में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया है। हालांकि इस दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दी गई है, इन्हें अपने निर्धारित दायित्वों का पालन करना होगा।

 

 इन जिलों में बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल

पीईटी परीक्षा को देखते हुए 30 अक्टूबर को आगरा, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढृ, बागपत, बहराइच, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुााबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजंज, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर, शामली, सीतापुर, सुलतानपुर और उन्नाव 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर को भी 75.95 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को राजधानी के 45 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली में 19,152 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 14,536 उपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 19,152 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। दोनों पालियों में उपस्थिति क्रमशः 75.90 और 75.95 प्रतिशत रही थी। अभ्यर्थियों के अनुसार, समसामयिक घटनाओं में भारत और थाईलैंड के बीच होने वाले मैत्री-XV सैन्य अभ्यास तथा विश्व जल दिवस 2026 की थीम से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। आयोग की ओर से 30 अक्टूबर और एक नवंबर को भी परीक्षा आयोजित की जाएगी।

 गाजियाबाद में पकड़ा गया था मुन्ना भाई

25 अक्टूबर को हुई पीईटी परीक्षा के दौरान गाजियाबाद में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया था। पीईटी में 1180434 को शामिल होना था, जिसमें 358448 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में 821986 यानी 69.63 प्रतिशत शामिल हुए। आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत के मुताबिक गाजियाबाद में रजनेश शर्मा के स्थान पर पवन शर्मा को दूसरी पाली में परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। एआई के माध्यम से पहली पाली में 14 तथा दूसरी पाली में सात अभ्यर्थियों को संदिग्ध चिह्नित किया गया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति के मुताबिक परीक्षा 60 जिलों के 1372 केंद्रों पर दो पालियों में पीईटी हुई।

आज यूपी के 61 जिलों में एक दिन की छुट्टी, 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Travel – Tour Booking WordPress Theme Travel Trek - Tour and Travel Agency Elementor Template Kit Travel WordPress Theme – GoExplore! Travelador – Blog Tourism & WooCommerce Shop Theme Travele – Travel & Tour Agency Elementor Template Kit Travelera – WordPress Blog Theme Travelin - Travel Tour Booking Elementor Template Kit Travelio – Travel & Tourism Elementor Template Kit TravelKit – Journal & Blog Template Kit for Elementor Travella – Tours & Travel Agency Elementor Template Kit