अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की दिल्ली कूच की चेतावनी
लखनऊ। टीईटी अनिवार्यता से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जल्द आंदोलन कार्यक्रम जारी करने की बात कही है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षामंत्री ने बंगाल चुनाव में जीतने पर टीईटी से छूट की बात कही थी। अब वे अपने वादे को पूरा करते हुए 2017 में हुए
संशोधन को रद्द करें अन्यथा देशभर का प्रभावित शिक्षक दिल्ली कूच करेगा। वहीं नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने इस निर्णय को एकतरफा बताते हुए कहा कि सेवारत शिक्षकों पर टीईटी लागू करना न्यायोचित नहीं है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





