15 से अधिक जिलों में शुक्रवार से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रयागराज, कानपुर, मथुरा, अलीगढ़ समेत 15 से अधिक जिलों में शुक्रवार से भारी वर्षा के आसार हैं। वहीं एक अगस्त से लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में छिटपुट बारिश के संभावना है। पश्चिम के कुछ जिलों में भी बारिश हो सकती है। 30 जिलों में तेज हवा के साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया।
अमरोहा में वर्षा से शहर में जलभराव, खेत हुए लबालब
अमरोहा। आधी रात के बाद मौसम बदल गया। अचानक वर्षा शुरू हो गई और सुबह आठ बजे तक बूंदाबांदी होती रही। जिसकी वजह से शहर में जलभराव हो गया और खेत भी पानी से लबालब हो गए। जिससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। क्योंकि, इस समय धान और गन्ना की फसल को सिंचाई की आवश्यकता है।
आधी रात के बाद बदला मौसम, जमकर बरसे बदरा
पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव नजर आ रहा था। कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज धूप उमस को बढ़ा रही थी। लेकिन, आधी रात के बाद मौसम ने फिरु करवट बदली। आसमान में छाए बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। रात में शुरू हुआ वर्षा का यह सिलसिला सुबह आठ बजे तक जारी रहा। जिसके चलते शहर में जल भराव की समस्या खड़ी हो गई।
कैलसा बाईपास पानी से लबालब हो गया। इसके अलावा जेएस इंटर कालेज के सामने, मुहल्ला कोट, बिजनौर मार्ग, आजाद रोड पर पानी भर गया। उधर लगातार हो रही बारिश से खेतों में भी पानी भर गया। जिसे देखकर किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
आगरा में आज अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान
आगरा शहर में मंगलवार को बादल झमाझम बरसे तो तीन दिन से उमस से बेहाल शहरवासियों को राहत मिली। सुबह से रात तक कई बार वर्षा होने से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग ने बुधवार को भी अच्छी वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि बुधवार को भी अच्छी वर्षा होने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश के दक्षिणी और विंध्य के इलाकों समेत प्रदेश में अच्छी बरसात से बाद मानसूनी बारिश के फिलहाल कमजोर पड़ने के संकेत हैं। अगले तीन चार दिनों के लिए प्रदेश के तराई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। माैसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।
बुधवार को आगरा में सर्वाधिक 121 मिमी भारी बारिश दर्ज की गई। बाराबंकी और फर्रुखाबाद में 70 मिमी बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मानसूनी ट्रफ लाइन (मानसून रेखा) प्रदेश के दक्षिणी इलाके से तराई इलाकों की ओर शिफ्ट हुई है। इसके असर से बृहस्पतिवार से अगले तीन-चार दिनों के लिए यूपी के तराई में हल्की से मध्यम बारिश का दाैर शुरू होगा।
आज से कम होगा बारिश का जोर, पड़ेंगी छिटपुट फुहारें
राजधानी में बुधवार को भी अच्छी बारिश देखने को मिली। दोपहर में थोड़ी देर को धूप खिली, लेकिन थोड़ी देर बाद ही धूप पर बादल भारी पड़े और जोर की बरसात शुरू हो गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार से अगले दो-तीन के लिए फिलहाल बारिश कमजोर पड़ेगी। राजधानी के लोगों को छिटपुट बूंदाबांदी से ही संतोष करना होगा। अच्छी बारिश के आसार कम हैं।
बुधवार को लखनऊ में शाम तक 9.6 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री की गिरावट के साथ 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का तापमान 0.3 डिग्री की बढ़त के साथ 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
राजधानी दिल्ली में हुई अच्छी बारिश
राजधानी में कल शाम 5 बजे जमकर बादल बरसे। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। जगह-जगह लोग बारिश का आनंद लेते भी नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक केंद्र में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए भी बारिश की संभावना जताई है। 5 अगस्त तक अधिकतम तापमान 33 से 35 के आसपास रहने का अनुमान है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






