यूपी में 10 नदियां उफान पर, हाईवे पर बही गंगा:शारदा नदी में नाव पलटी, 2 लापता; 24 शहरों में बारिश का अलर्ट

primarymaster.in


 यूपी में 10 नदियां उफान पर, हाईवे पर बही गंगा:शारदा नदी में नाव पलटी, 2 लापता; 24 शहरों में बारिश का अलर्ट

यूपी में मानसून फिर से कमजोर पड़ गया है, लेकिन पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश से गंगा, घाघरा-सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। लखीमपुर खीरी में गुरुवार शाम शारदा नदी में नाव पलट गई। नाव सवार 9 लोग बह गए, जिनमें से 7 को बचा लिया गया। 2 की तलाश जारी है।

वहीं, बिजनौर में गंगा नदी का पानी बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे के ऊपर से बह रहा है। पानी के बीच से गाड़ियां निकल रही हैं। रायपुर खादर और मीरापुर सीकरी गांव में सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

शुक्रवार सुबह से लखनऊ-गोरखपुर समेत 35 शहरों में बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज 24 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ललितपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र में भारी बारिश हो सकती है। लोगों को जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना दबाव अब ओडिशा-छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ गया है, जिस वजह से यूपी में मानसूनी गतिविधियों पर ब्रेक लग गया है और सैटेलाइट इमेज में यूपी के करीब 90% हिस्से से मानसूनी बादल गायब दिख रहे हैं।

इससे पहले, गुरुवार को वाराणसी, मेरठ और बिजनौर समेत 29 शहरों में बारिश हुई। बिजनौर में सड़कें तालाब बन गईं। बेसिक शिक्षा अधिकारी और आवास विकास के दफ्तर में पानी भर गया। वहीं, मेरठ में गंगा किनारे लगा बिजली का टावर बह गया।

यूपी में 10 नदियां उफान पर, हाईवे पर बही गंगा:शारदा नदी में नाव पलटी, 2 लापता; 24 शहरों में बारिश का अलर्ट

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium OceanWP Ocean Extra OceanWP Popup Login OceanWP Portfolio OceanWP Pro Demos OceanWP Side Panel OceanWP Sticky Footer OceanWP Sticky Header OceanWP White Label OceanWP Woo Popup Ochiz – Photography & Portfolio Elementor Template Kit