सोनभद्र, । जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान पहले चरण में जिले के 200 परिषदीय विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा बाद में अन्य विद्यालयों को भी इससे जोड़ने के निर्देश दिए गए। डीएम ने परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं, डिजिटल उपस्थिति, सीसीटीवी व्यवस्था तथा छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर समयबद्ध रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय को ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया, जहां बच्चों और शिक्षकों के आवागमन के लिए समुचित मार्ग उपलब्ध नहीं है।
उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यालयों तक पहुंच सुगम बनाने के लिए सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराया जाए। डिजिटल उपस्थिति की समीक्षा के दौरान घोरावल और दुद्धी विकासखंडों में उपस्थिति का प्रतिशत अपेक्षाकृत कम मिलने पर जिलाधिकारी ने दोनों खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पहले चरण में जनपद के 200 परिषदीय विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा बाद में अन्य विद्यालयों को भी इससे जोड़ने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं की पढ़ाई, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की और कहा कि सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। वहीं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने सप्ताह में एक दिन विशेष स्वच्छता अभियान चलाने तथा प्रत्येक विद्यालय में कक्षावार टाइम टेबल प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह, डीआईओएस जयराम सिंह आदि रहे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



