दोपहर में स्कूल बंद मिलने पर पूरा स्टाफ सस्पेंड, पानी में घुसकर स्कूल पहुंचे BSA

primarymaster.in


 दोपहर में स्कूल बंद मिलने पर पूरा स्टाफ सस्पेंड, पानी में घुसकर स्कूल पहुंचे BSA

लखीमपुर, संवाददाता। रमियाबेहड़ ब्लॉक के संविलियन स्कूल रामपुर रेतिया का निरीक्षण करने पहुंचे बीएसए स्कूल की हालत देख दंग रह गए। दोपहर करीब एक बजे पहुंचे बीएसए को स्कूल बंद मिला। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिन से शिक्षक नहीं आ रहे हैं। खास बात यह है कि स्कूल की जर्जर हालत, बदतर साफ सफाई देख बीएसए का पारा चढ़ गया। बीएसए ने पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया। साथ ही बीईओ रमियाबेहड़ को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बीएसए प्रवीण तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने रमियाबेहड़ ब्लॉक के संविलियन स्कूल रामपुर रेतिया का निरीक्षण किया। दोपहर करीब एक बजे स्कूल पहुंचे बीएसए को यहां स्कूल बंद मिला। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिन से शिक्षक नहीं आ रहे हैं। बीएसए ने बताया कि स्कूल की हालत काफी खराब मिली। बीएसए ने बताया कि इसको देखते हुए यहां तैनात हेड टीचर नीरज कुमार भार्गव, सहायक शिक्षक रजनीश कुमार, सूरज शुक्ला को निलंबित किया जा रहा है। साथ ही शिथिल पर्यवेक्षण पर बीईओ को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बीएसए की फंसी गाड़ी, जूते हाथ में लेकर पार किया रास्ताः रामपुर रेतिया स्कूल का निरीक्षण करने निकले बीएसए की गाड़ी रास्ते में ही कीचड़ में फंस गई।

बीएसए प्रवीण तिवारी बाढ़ के पानी के बीच पैदल निकले।

काफी प्रयास के बाद भी जब गाड़ी नहीं निकली तो वह पैदल ही स्कूल की ओर चल पड़े। रास्ते में पानी भरा होने के कारण जूते निकालकर हाथ में पकड़े और पानी वाला रास्ता पास किया। किसी तरह से स्कूल पहुंचे बीएसए को यहां ताला लगा मिला। बीएसए के पहुंचने पर गांव के लोग स्कूल में एकत्र हो गए। बीएसए को गांव वालों ने बताया कि कई दिन से शिक्षक नहीं आ रहे हैं। स्कूल की हालत भी जर्जर मिली। करीब तीन किलोमीटर का रास्ता पैदल तय किया। उधर ड्राइवर ने गांव वालों को बुलाकर ट्रैक्टर से उनकी कार निकलवाई तब वापस आ सके।

दोपहर में स्कूल बंद मिलने पर पूरा स्टाफ सस्पेंड, पानी में घुसकर स्कूल पहुंचे BSA

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment