16 तक सरकारी कर्मियों की छुट्टियों पर रोक

primarymaster.in


 वहराइचः दीपावली समेत अन्य पर्व को सकुशल निपटाने के लिए जिलाधिकारी ने सरकारी कर्मचारियों की आगामी 16 नवंबर तक छुट्टी पर रोक लगा दी है।

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि 29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 को नरक चतुर्दशी, 31 को दीपावली, दो नवंबर को गोवर्धन पूजा, तीन को भैयादूज, सात को छठ पूजा एवं 15 को कार्तिक पूर्णिमा है।

उन्होंने बताया कि सामाजिक/ सांप्रदायिक सौहार्द, सुरक्षा एवं कानून- व्यवस्था के निमित्त मंडलायुक्त के निर्देशानुसार जिले में 16 नवंबर तक समस्त अधिकारियों का अवकाश तत्काल प्रभाव से निषिद्ध रहेंगे।

ये भी पढ़ें – बीते छह वर्षों से विद्यालय नहीं गए पांच शिक्षक, सेवा समाप्त

ये भी पढ़ें – दिवाली के पहले डीए का भुगतान होने से शिक्षकों में खुशी

ये भी पढ़ें – आचार संहिता खत्म होते ही शासनादेश जारी करेगी सरकार, शिक्षामित्रों से मुलाकात के बाद बोले सीएम योगी

ये भी पढ़ें – शिक्षक-शिक्षामित्र विवाद: शिक्षामित्र पर अभद्र शब्दावली का प्रयोग करने का आरोप

जिलाधिकारी ने बताया कि 16 नवंबर तक समस्त अधीनस्थ कार्यालयों का प्रातः 10 बजे से शाम पांच बजे तक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। समस्त अधिकारियों को सचेत किया गया है कि उपरोक्त आदेशों का कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

16 तक सरकारी कर्मियों की छुट्टियों पर रोक

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment