तेज पटाखे न जलाने के संकल्प के साथ स्कूलों में छुट्टी

primarymaster.in


 बहराइच : तेज पटाखा न जलाने के संकल्प के साथ स्कूलों में दीपावली की छुट्टी दे दी गई। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई और दीपोत्सव मनाया गया। बच्चों की ओर से बनाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र रही।

कैलाशनगर स्थित रणजीत सिंह शिक्षण संस्थान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुख, समृद्धि की कामनाओं संग विद्यार्थियों को घातक पटाखों के प्रयोग न करने का शपथ दिलाई गई। प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले 75 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। नगर पालिका की चेयरमैन सुधा टेकड़ीवाल ने कहा कि धनतेरस जैसे पावन पर्व पर बच्चों को उपहार भेंट करना अलग तरह के सुख की अनुभूति करता है।

अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने कहा कि दीपोत्सव पर्व पर मन के अंदर छिपी आसुरी शक्तियों को दूर करने व लोगों के प्रति आस्था के दीप जलाने का संदेश देता है। सफाई निरीक्षक सुरेश

गोविंद मिश्र, फहीम अहमद, अशोक कुमार सिंह, कौशल कुमार मिश्र, सफाई नायक राम प्रकाश, दुर्गेश शुक्ल, एसके शर्मा, अवधेश मिश्र, एलआर मौर्य, सुरेश चंद्र मौजूद रहे।

कैसरगंज : उच्च प्राथमिक विद्यालय भौली की शिक्षिका अर्चना पांडेय के निर्देशन में बच्चों ने रंगोली बनाई। कंचन कान्वेंट स्कूल में शिक्षिका मालती सिंह, श्रीयांशी मिश्र, साक्षी सिंह, ज्योति सिंह, क्षमा, सुधा, उम्मे रूबी, शीबा व आयशा फातिमा के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने मिट्टी के दिए को विभिन्न रंगों से सजाया तथा स्केच व वाटर कलर से

कलाकृतियां भी बनाईं। विद्यालय प्रांगण

को रंगोली को सजाया। विद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर अगम स्वरूप श्रीवास्तव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर एसके सिंह, विजय मिश्र, मोहम्मद माजिद, प्रदीप श्रीवास्तव, अबरार, नसीब, उमाशंकर यादव मौजूद रहे।

बिछिया : पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशुनताड़ा में छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर को रंगोली से सजाया। प्रधानाचार्य दुर्गेश अवस्थी ने छात्रों को बताया कि दीपावली पर्व अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व है। नौनिहालों ने पोस्टर के माध्यम से इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का संदेश दिया।

तेज पटाखे न जलाने के संकल्प के साथ स्कूलों में छुट्टी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment