प्रयागराजः संस्कृत विद्यालयों के
अच्छे दिन आने वाले हैं। एक तरफ जहां राजकीय और आवासीय संस्कृत विद्यालय खोले जा रहे हैं, वहीं संचालित विद्यालय प्रोजेक्ट अलंकार योजना से संवारे जा रहे हैं। सभी मेधावियों को छात्रवृत्ति दिए जाने का शुभारंभ कर मुख्यमंत्री रिक्त पदों पर शिक्षक नियुक्त करने की घोषणा पिछले सप्ताह कर चुके है। निदेशालय जहां रिक्त पदों का ब्योरा जुटा रहा है, वहीं कार्मिक विभाग नीति तय करने में जुटा है। मानदेय पर नियुक्त शिक्षकों के सापेक्ष 600 से ज्यादा रिक्त पदों का विवरण मिल चुका है। शेष दो दर्जन जनपदों से मानदेय वाले पद तथा अन्य रिक्त पद का विवरण मिलने पर हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
प्रदेश में 570 एडेड संस्कृत माध्यमिक विद्यालय हैं। प्रत्येक विद्यालयों में एक प्रधानाचार्य एवं चार सहायक अध्यापकों के पद हैं। इस तरह कुल 2850 पद हैं। 2018 से इन विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित
नियुक्ति नहीं हुई है। ऐसे में रिक्त पदों के सापेक्ष मानदेय पर दो वर्ष के लिए शिक्षकों की नियुक्ति हुई। पहले 518 तथा उसके बाद 850 पदों पर नियुक्ति की गई। मानदेय वाले पदों एवं अन्य रिक्त पदों का विवरण संस्कृत शिक्षा परिषद जुटा रहा है। उप शिक्षा निदेशक (संस्कृत) रामाज्ञा कुमार ने रिक्त पदों का विवरण न भेजने वाले मंडलों के संयुक्त शिक्षा निदेशकों से रिक्त पद जल्द उपलब्ध कराने को कहा है। दीपावली के पहले तक 600 से अधिक रिक्त पदों का विवरण निदेशालय को मिल चुका है। कार्मिक विभाग साक्षात्कार के आधार पर अंक तय करते हुए नियमावली बना रहा है। यह भर्तियां प्रबंधतंत्र कमेटी के माध्यम से किए जाने की तैयारी है, जिसमें डीएम द्वारा नामित सदस्य, संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, संस्कृत उप निरीक्षक एवं डीआइओएस होंगे। नियुक्ति प्राधिकारी प्रबंधक होंगे
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





