तीन दिन में जाएगा फोन, छह दिन में घर पहुंचेंगे हेडमास्टर

primarymaster.in


 अमेठी सिटी। स्कूल से अनुपस्थित बच्चों को नियमित करने के लिए विद्यालयों में कई प्रकार के नियम बनाए गए हैं। यदि बच्चा बिना उचित कारण के तीन दिन गैरहाजिर है तो उसके घर फोन किया जाएगा। वहीं छह दिन या अधिक गैरहाजिर रहने पर हेडमास्टर स्वयं बच्चे के घर पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें – सरकारी स्कूलों को साजिश के तहत किया जा रहा बंद : आप

ये भी पढ़ें – शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म

ये भी पढ़ें – यूपी बोर्ड आंतरिक मूल्यांकन में 15-15 नंबर की दो परीक्षाएं

ये भी पढ़ें – आदेश: 1200 तदर्थ शिक्षकों के नियमितीकरण का रास्ता साफ

जिले में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के प्रशिक्षण के लिए तीसरे चरण में बीआरसी में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिसमें जिले के सभी बीआरसी में प्रशिक्षण कार्य किया जा रहा है। गौरीगंज बीआरसी में प्रशिक्षक जगमोहन सिंह ने शिक्षकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आउट ऑफ स्कूल बच्चों के बारे में बताया। कहा कि छह से 14 वर्ष का कोई बालक-बालिका जिसने कभी प्रवेश नहीं लिया हो, नामांकन के पश्चात एक वर्ष में 30 या अधिक दिनों से

अधिक अनुपस्थित रहा हो, वार्षिक मूल्यांकन में 35 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त किए हैं, तो उसे आउट ऑफ स्कूल माना जाएगा।

स्कूल से गैरहाजिर होने वाले बच्चों को बुलावा टोली, फोन या वाट्सएप आदि से संपर्क किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि गैरहाजिर बच्चों के विद्यालय वापस आने के बाद बच्चे के छूटे स्कूल कार्य को शिक्षक फिर से पढ़ाएंगे, जिससे उसका पिछला कार्य छूटने नहीं पाए। एक माह में छह दिनों से अधिक गैरहाजिर होने पर माता-पिता की काउंसिलिंग की जाएगी। तिमाही में 10 से अधिक दिनों तक अनुपस्थित है, तो माता-पिता की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर एआरपी राजकुमार तिवारी, सचिन श्रीवास्तव, प्रशिक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

तीन दिन में जाएगा फोन, छह दिन में घर पहुंचेंगे हेडमास्टर

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment