नई दिल्ली, । सीबीएसई ने डमी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को 21 विद्यालयों की मान्यता रद्द कर दी। इसमें से 16 स्कूल दिल्ली, जबकि पांच राजस्थान के कोटा और सीकर में हैं।
छह स्कूलों का उच्चतर माध्यमिक (12वीं) का दर्जा घटाकर माध्यमिक (10वीं) कर दिया गया। यह कदम सितंबर में राजस्थान और दिल्ली के विद्यालयों में किए गए निरीक्षण के बाद उठाया गया है। निरीक्षण में इन स्कूलों में कई खामियां मिलीं थीं। सीबीएसई सचिव हिमांशु गुप्ता ने कहा कि डमी या बिना-उपस्थित प्रवेश की प्रथा, स्कूली शिक्षा के मूल उद्देश्य के विपरीत है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं पर स्कूलों को नोटिस भेजा गया था। जवाब की जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






