बख्शी का तालाब। बीकेटी स्थित चंद्रभानु कृषि महाविद्यालय में बुधवार को पुराने विवाद के चलते समन्वय अधिकारी ने शिक्षक पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पिस्टल पकड़ ली और गोली छत पर जा धंसी। इसके बाद उनके सिर पर शिक्षक व उसके साथी ने पिस्टल की बट से हमला कर घायल कर दिया। बीकेटी पुलिस ने दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिगांव रेवामऊ निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अजय सिंह बीकेटी स्थित चंद्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय में समन्वय अधिकारी हैं। उनके मुताबिक बुधवार को प्राचार्य गजेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें दफ्तर बुलाया था। यहां गणित के शिक्षक मनोज कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार सिंह व शिवमंगल चौरसिया पहले से मौजूद थे। यहां मनोज कुमार सिंह ने पूर्व में प्राचार्य की ओर से उन्हें जारी एक नोटिस को लेकर अभद्रता करने लगे। आरोप है कि विरोध किया तो मनोज व दुर्गेश ने मिलकर उन्हें प्राचार्य के कमरे में लात-घूंसों से पीट दिया।
इसके बाद मनोज ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर उनपर फायर कर दिया। उन्होंने पिस्टल पकड़ ली और गोली छत में जा धंसी। शोर सुनकर जब लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। पुलिस, घायल धीरेंद्र को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पिस्टल से फायर मिस होने की बात कही है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. गजेंद्र सिंह चौहान ने घटना के संबंध में कुछ भी कह जाने से असमर्थता जताई।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
%20(17).jpeg)





