लखनऊ। प्रदेश के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त लाखों पेंशनर 22 नवंबर को प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। पेंशन से धनराशि की कटौती 10 साल के बाद बंद करने, इसके ऊपर की गई कटौती की राशि पेंशनर के खाते में वापस करने और 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पर पेंशनर को क्रमशः 5, 10 व 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि का लाभ देने की मांग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने बताया कि 11 नवंबर को प्रधानमंत्री, केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री को मेल से इसके लिए सूचना भेजी है। उन्होंने कहा कि 80 साल के ऊपर पेंशन वृद्धि देने का व्यावहारिक लाभ नगण्य है। महामंत्री ओपी त्रिपाठी ने बताया कि अपने इन दो ज्वलंत मुद्दों पर बल देने के लिए 22 नवंबर को प्रदेशभर के सभी जिलों में पेंशनर तीन घंटे धरना-प्रदर्शन करेंगे
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





