15 दिन में जांची जाएंगी 3.5 लाख D.El.Ed प्रशिक्षुओं की कॉपियां, परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने जारी किए निर्देश – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

प्रयागराज। D.El.Ed (BTC) द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज ने सभी जिला प्राचार्यों और मूल्यांकन केंद्रों को निर्देश जारी करते हुए 15 दिनों के भीतर कॉपियों की जांच पूरी करने को कहा है।

इस वर्ष द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा में प्रदेश के 488 केंद्रों पर 1,99,500 प्रशिक्षु शामिल हुए थे, जबकि 378 केंद्रों पर आयोजित चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा में 1,57,000 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी। दोनों सेमेस्टर मिलाकर करीब 3.5 लाख प्रशिक्षुओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।

30 जून तक पूरा होगा मूल्यांकन

परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, मूल्यांकन कार्य शुरू होने के बाद इसे 30 जून तक हर हाल में पूरा करना होगा। इसके लिए सभी मूल्यांकन केंद्रों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।

कॉपियों की होगी विशेष जांच

मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की विशेष जांच भी की जाएगी। मूल्यांकन केंद्रों पर गठित तीन सदस्यीय समिति सीलबंद पैकेट खोलने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का रिकॉर्ड से मिलान करेगी।

यदि किसी उत्तर पुस्तिका में पृष्ठों की संख्या, अनुक्रमांक या अन्य विवरण में कोई विसंगति मिलती है, तो उसकी तत्काल रिपोर्ट तैयार कर संबंधित कार्यालय को भेजी जाएगी।

तीन दिन में देनी होगी रिपोर्ट

निर्देशों के अनुसार, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर केंद्र प्रभारी को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। मूल्यांकन शुरू होने से पहले प्रत्येक उत्तर पुस्तिका के सभी पृष्ठों और विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करने को कहा गया है।

अधिकारियों का कहना है कि समयबद्ध और निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी, ताकि प्रशिक्षुओं का परिणाम निर्धारित समय पर घोषित किया जा सके।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment