सिपाही और आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के आरोपितों को नोएडा और प्रयागराज ले जाएगी ईडी

primarymaster.in


 लखनऊ, । ईडी सिपाही और आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा के मास्टरमाइंड रवि अत्री और सुभाष प्रकाश को प्रयागराज और नोएडा ले जाने की कवायद में लग गई है। रिमाण्ड में पूछताछ के दौरान इन दोनों स्थानों पर काफी रकम के लेन-देन और यहां के कई लोगों के माध्यम से वसूली होने की बात सामने आई है।

नोएडा के नीमका गांव में रवि अत्री के परिवारीजनों से भी ईडी पूछताछ कर सकती है। ईडी सोमवार को रवि को मेरठ और सुभाष को प्रयागराज जेल से लेकर लखनऊ आई थी। प्रयागराज में बिशप जॉनसन गर्ल्स कालेज में परीक्षा केन्द्र बना था। यहां उसे मुख्य मास्टरमाइंड राजीव नयन ने भेजा था। इस केन्द्र पर कई बार पर्चा लीक से पहले बैठक हुई थी। यहां भी करोड़ों की रकम की बंदरबांट हुई थी। इसके अलावा रवि की एक बेहद करीबी महिला उसके साथ नोएडा में कई बार मौजूद रही है। रवि को मिलने वाली रकम का हिसाब-किताब वहीं रखती है। यह बात भी पूछताछ में सामने आ चुकी है।

सिपाही और आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के आरोपितों को नोएडा और प्रयागराज ले जाएगी ईडी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment