शिमला/बद्दी। केंद्रीय जांच ब्यूरो
(सीबीआई) ने दस लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) बद्दी कार्यालय के क्षेत्रीय आयुक्त रवि आनंद, प्रवर्तन अधिकारी मदन लाल भट्टी और निजी कंसल्टेंट संजय कुमार को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि प्रवर्तन अधिकारी ने शिकायतकर्ता की फर्म के पीएफ मांग के पांच साल पुराने मामले को निपटाने के लिए संजय के माध्यम से रिश्वत मांगी थी। सीबीआई ने आरोपियों के चंडीगढ़, सोलन, शिमला, बद्दी में आवासीय व आधिकारिक परिसरों में छापा भी मारा। चंडीगढ़ में क्षेत्रीय आयुक्त के घर से 23.5 लाख रुपये समेत अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





