UP Weather Update: बंगाल की खाड़ी में
सक्रिय फेंगल तूफान के कारण देशभर में मौसम तेजी से बदलने वाला है। उत्तर प्रदेश भी इससे अछूता नहीं रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 30 नवंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में इजाफा होगा।
ग्रामीण इलाकों में ठंड बढ़ी, विजिबिलिटी हुई कम
उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। सुबह और शाम के समय घना कोहरा छा रहा है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जो ठंड बढ़ाने का काम करेगी।
कैसा रहेगा आज का मौसम?
26 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिनभर मौसम साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखा सकता है। 27 नवंबर को रात और सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, 28 से 30 नवंबर के बीच भी दिन के समय मौसम साफ रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना बनी हुई है।
फेंगल तूफान का प्रभाव
बंगाल की खाड़ी में आए फेंगल तूफान के कारण दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। इसका असर उत्तर भारत के राज्यों, विशेषकर उत्तर प्रदेश, पर भी पड़ेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में 30 नवंबर तक बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
तापमान में गिरावट का दौर जारी
प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10℃ के करीब पहुंच गया है। अयोध्या, नजीबाबाद और मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 11°C दर्ज किया गया, जबकि फतेहपुर और मेरठ में अधिकतम तापमान 24.6°C रहा। लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 25°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





