आज इन इलाकों में घने कोहरे की है चेतावनी 👇

primarymaster.in


 लखनऊ। प्रदेश के तराई इलाकों में बृहस्पतिवार को भी कोहरे का व्यापक असर दिखा। श्रावस्ती में दृश्यता शून्य तक जा पहुंची।

जबकि कुशीनगर में दृश्यता 50 मीटर और मुरादाबाद में 100 मीटर तक सिमट कर रह गई। उधर, पछुआ के असर से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सुबह व शाम हवा में ठंडक महसूस की जा रही है।

बृहस्पतिवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान उरई में 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड रहा। वहीं, प्रयागराज में अधिकतम तापमान 29 और वाराणसी में 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बुलंदशहर में 9, मेरठ में 9.2 और चुर्क में 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले कुछ दिन मौसम व तापमान में लगभग स्थिरता रहेगी। इसके बाद प्रदेश में पुरवाई चलेगी और इसके असर से प्रदेश भर में घना कोहरा देखने को मिलेगा। ब्यूरो

आज इन इलाकों में घने कोहरे की है चेतावनी

मौसम विभाग ने शुक्रवार को तराई इलाकों कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर समेत देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी किया है।

आज इन इलाकों में घने कोहरे की है चेतावनी 👇

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment