इटावा। क्रैक्स (बच्चों के खाने वाली रिंग आकार की कचरी) में निकली गेंद ने चार साल के मासूम की जान ले ली। बच्चे ने क्रैक्स के पैकेट में मिली गेंद भी निगल ली। गेंद उसकी सांस नली में फंस गई और देखते ही देखते मां की आंखों के सामने मासूम तड़पने लगा। कुछ देर बाद ही उसकी सांसें थम गईं।
ट्रक मैकेनिक तस्लीम शहर कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद सराय में परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। बुधवार दोपहर दो बजे वह काम पर जा रहे थे। उसी समय बेटे उस्मान (4) ने कुछ खाने की जिद की तो तस्लीम ने एक दुकान से क्रैक्स का पैकेट दिला दिया। उस्मान की मां शबाना ने बताया कि क्रैक्स खाने के बाद पैकेट में निकली रबर की गेंद से बेटा खेलने लगा। खेल- खेल में उसने गेंद मुंह में डाल ली। मां ने बेटे के गले में फंसी गेंद निकालने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रही। कुछ ही क्षणों में उस्मान की मौत हो गई। तस्लीम ने बताया कि उनके दो बेटों में उस्मान बड़ा था.
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




