यूपी में पांच नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे

primarymaster.in

Updated on:


 नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश में 85 नए केंद्रीय और 28 नए नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे। इनमें यूपी में पांच नये केन्द्रीय विद्यालय होंगे। ये विद्यालय उन जिलों खोले जाएंगे जिनको नवोदय विद्यालय योजना के तहत कवर नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि नए केंद्रीय विद्यालय खुलने से देश भर में 82 हजार से अधिक छात्रों को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। मौजूदा समय में 1256 कार्यात्मक केंद्रीय विद्यालय हैं। इनमें तीन विदेश में हैं। इनमें मॉस्को, काठमांडू और तेहरान शामिल हैं। 13.56 लाख छात्र इन स्कूलों में पढ़ रहे हैं।

इसी के साथ दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के अंतिम मेट्रो कॉरिडोर रिठाला-नरेला-कुंडली को मंजूरी दे दी। 26.46 किलोमीटर लंबी इस मेट्रो लाइन में कुल 21 स्टेशन होंगे, जिनमें से दो हरियाणा में होंगे। इसके अलावा, कैबिनेट बैठक में देश में 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया। रिठाला-नरेला-कुंडली कॉरिडोर के निर्माण में 6,230 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। जिसे केंद्र और दिल्ली सरकार आधा-आधा वहन करेंगे। कॉरिडोर चार साल के भीतर पूरा होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

मीडिया से बात करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण का छठा एवं अंतिम कॉरिडोर है। इसमें रिठाला से कुंडली के बीच कुल 21 स्टेशन होंगे। 19 स्टेशन दिल्ली में तथा दो हरियाणा में होंगे। हरियाणा के भीतर मेट्रो लाइन की लंबाई 2.73 किमी होगी जबकि शेष 23.73 किमी मेट्रो लाइन दिल्ली के भीतर बनेगी।

ये होंगे स्टेशन

इस कॉरिडोर में जो मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं, उनमें रिठाला के बाद अगला स्टेशन रोहिणी सेक्टर-25, रोहिणी सेक्टर-26, रोहिणी सेक्टर-31, रोहिणी सेक्टर-32, रोहिणी सेक्टर-36, बरवाला, रोहिणी सेक्टर-35, रोहिणी सेक्टर-34, बवाना सेक्टर-3 एवं 4, बवाना सेक्टर-1 एवं 2, बवाना जेजे कॉलोनी, सनोठ, न्यू सनोठ, डिपो स्टेशन, भोरगढ़ विलेज, अनाज मंडी नरेला, नरेला डीडीए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, नरेला, नरेला सेक्टर-5, कुंडली तथा नाथूपुर हैं। रोहिणी सेक्टर-25 में इंटरचेंज सुविधा होगी। यह कॉरिडोर हरियाणा में दिल्ली मेट्रो का चौथा एक्सटेंशन होगा। मौजूदा समय में दिल्ली मेट्रो गुरुग्राम, वल्लभगढ़ तथा बहादुरगढ़ में प्रवेश करती है।

नए केंद्रीय विद्यालयों को भी मिली मंजूरी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश में 85 नए केंद्रीय और 28 नए नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे। ये विद्यालय उन जिलों खोले जाएंगे जिनको नवोदय विद्यालय योजना के तहत कवर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि नए केंद्रीय विद्यालय खुलने से देश भर में 82 हजार से अधिक छात्रों को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। मौजूदा समय में 1256 कार्यात्मक केंद्रीय विद्यालय हैं। इनमें तीन विदेश में हैं। इनमें मॉस्को, काठमांडू और तेहरान शामिल हैं। 13.56 लाख छात्र इन स्कूलों में पढ़ रहे हैं।

यूपी में पांच नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment