लखनऊ। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों पर स्व. डॉ. राम आशीष सिंह को सभाएं कर श्रद्धांजलि दी गई। सभाओं में पेंशन बहाली के लिए दी गई डॉ. राम आशीष सिंह की शहादत को याद किया गया। राजधानी में स्व. बीएन सिंह की प्रतिमा के समक्ष हुई सभा में मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए स्व. डॉ. राम आशीष सिंह ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।
इसलिए प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल कराना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मंच के प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरजपति त्रिपाठी और स्वास्थ्य महासंघ के महामंत्री अशोक कुमार ने भी उन्हें याद किया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




