बेटा रेप में पकड़ा गया है, बचाना है तो 20 लाख दो

primarymaster.in


 अंतू, हिन्दुस्तान संवाद । संडवाचंद्रिका विकासखंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी के मोबाइल पर आई व्हाट्सएप कॉल से ठगी का प्रयास किया गया। कॉल करने वाले के नंबर पर पुलिस अधिकारी की डीपी लगी थी। उसने बोला कि तुम्हारा बेटा रेप केस में पकड़ा गया है। छुड़वाना हो तो 20 लाख रुपये भेज दो। पीड़ित ने मामले में साइबर थाने में तहरीर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के खदेरुआपुर निवासी मो. राशिद संडवा चंद्रिका ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी हैं। मंगलवार दोपहर उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने

वाले व्यक्ति ने कहा कि वह पुलिस ऑफिस से बोल रहा है। तुम्हारा बेटा एक रेप केस में फंस गया है। उसे छुड़ाना हो तो इसी मोबाइल नंबर पर 20 लाख रुपया भेज दो। राशिद ने कॉल काटकर अपने बेटे को फोन किया तो उसने किसी ऐसी बात से इनकार करते हुए खुद को सुरक्षित बताया। इसके बाद राशिद ने राहत की सांस ली। कुछ देर बाद फिर उसने कॉल किया लेकिन राशिद ने बात नहीं की। उन्होंने साइबर थाने में घटना की तहरीर दी है।

बेटा रेप में पकड़ा गया है, बचाना है तो 20 लाख दो

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment