अल्मोड़ा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट में पांच साल से प्रधानाध्यापक का पद रिक्त है। सामाजिक विज्ञान विषय में नियमित शिक्षक की तैनाती नहीं है। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विद्यालय में बीते पांच सालों से प्रधानाध्यापक का पद रिक्त चल रहा है। विद्यालय के ही एक शिक्षक को प्रधानाध्यापक का प्रभार दिया गया है। इससे सीधे तौर पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षक का पद भी रिक्त है। नियमित शिक्षक न होने से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर हाईस्कूल के विद्यार्थियों को अधिक परेशानी होती है। विद्यालय में चहारदीवारी भी नहीं बनी है।
छुट्टी के बाद लावारिस पशु विद्यालय परिसर में घुस जाते हैं और जगह-जगह गंदगी करने के साथ ही विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं। खेल मैदान का भी अभाव है। इस कारण विद्यालय की खेल गतिविधियों के आयोजन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






