यूपी में 15 आईपीएस अफसर का तबादला

primarymaster.in


 लखनऊ,। प्रदेश सरकार ने रविवार रात 15 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें नौ जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। इनमें जौनपुर, अंबेडकरनगर, कासगंज, अमेठी, बलिया, देवरिया, सिद्धार्थनगर, बहराइच और हाथरस के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं।

एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश की ओर से जारी आदेश के मुताबिक लखनऊ में तैनात डीसीपी उत्तरी रामनयन सिंह को बहराइच, डीसीपी दक्षिणी केशव कुमार को अम्बेडकरनगर व डीसीपी पश्चिम डॉ. ओमवीर सिंह को बलिया का एसपी बनाया गया है। अम्बेडकरनगर के एसपी डॉ. कौस्तुभ को जौनपुर, कासंगज की एसपी अपर्णा रजत कौशिक को अमेठी का एसपी बनाया गया है। अमेठी के एसपी डॉ. अनूप कुमार सिंह को 35वीं वाहिनी का सेनानायक नियुक्त किया गया है, जबकि बाराबंकी से चिंरजीव नाथ सिन्हा को हाथरस का एसपी बनाया गया है। बहराइच की एसपी वृन्दा शुक्ला को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की एसपी बनाया गया है।

UP में IPS अफ़सरो के तबादले

यूपी में 15 आईपीएस अफसर का तबादला

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment