नए साल पर 80 हजार सिपाहियों की भर्ती होगी

primarymaster.in

Updated on:


 लखनऊ, नया साल यूपी पुलिस को सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में नई पहचान दिलायेगा। यह सम्भव होगा जनवरी-2025 में शुरू हो रहे महाकुम्भ से। यूपी पुलिस इस कुम्भ के लिए पहली बार सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था कर रहा है। ट्रैफिक मैनेजमेंट भी अभूतपूर्ण होगा। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

वर्ष 2025 में यूपी पुलिस को करीब 80 हजार नए सिपाही मिल जाएंगे। कुछ पुरानी भर्तियों का परिणाम भी इसमें शामिल रहेगा। इन सिपाहियों के यूपी पुलिस महकमे में शामिल होने से विजिबल पुलिसिंग को बल मिलेगा। ट्रैफिक व्यवस्था और गश्त के लिए पुलिस बल की कमी नहीं होगी। साथ ही इनकी तैनाती से पुलिस का रिस्पांस टाइम भी पहले से बेहतर होगा। 60244 सिपाहियों की भर्ती प्रक्रियां अंतिम चरण में चल रही है।

आधुनिक उपकरणों से लैस होगी पुलिस

यूपी पुलिस को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा और इसके लिए मार्च 2025 तक का समय निश्चित किया गया है। इसमें आधुनिक असलहे व बुलेट प्रूफ वाहन की खरीद फरोख्त भी शामिल है। यूपी पुलिस नए साल में पहले से ज्यादा मजबूत होकर सुरक्षा के नए मानकों का प्रदर्शन करेगी।

नए साल पर 80 हजार सिपाहियों की भर्ती होगी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment