यूपी में जारी रहेगा ठंड का सितम, मौसम विभाग ने ‘कोल्ड डे’ और ‘ऑरेंज अलर्ट’ की चेतावनी जारी की

primarymaster.in


  UP Weather Today: यूपी के करीब 50 जिलों के लिए कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को अभी ठिठुरन से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। हालांकि, बुधवार को दोपहर बाद निकली धूप ने थोड़ी राहत दी है।

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच चल रही तेज रफ्तार पछुआ हवाओं ने गलन के एहसास को बढ़ा दिया है। बुधवार को भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द पछुआ हवा चली। कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग की ओर से बुधवार से लेकर बृहस्पतिवार के बीच प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। वहीं 30 से ज्यादा जिलों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। राजधानी लखनऊ में बुधवार को दोपहर बाद हल्की धूप खिली लेकिन फिर सूरज बादलों के बीच छिप गया। दोपहर में गलन का अहसास कम रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि गलन भरी ठंड और घने कोहरे का सिलसिला अगले तीन से चार दिनों तक ऐसे ही जारी रहने वाला है। प्रदेश में फिलहाल तीन से चार दिन ठिठुरन भरी ठंड और घने कोहरे का सितम यूं ही जारी रहेगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि प्रदेश में ठंड और मध्यम से घने कोहरे का दौर अगले दो-तीन दिनों तक ऐसे ही जारी रहेगा। 11 और 12 जनवरी को प्रदेश के विभिन्न जगहों पर बूंदाबांदी के संकेत हैं।

बृहस्पतिवार को घने से अत्यंत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास इलाकों में अत्यंत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम अपडेट : यूपी में जारी रहेगा ठंड का सितम, मौसम विभाग ने ‘कोल्ड डे’ और ‘ऑरेंज अलर्ट’ की चेतावनी जारी की

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment