धरना दे रहे तदर्थ शिक्षकों से आज निदेशक करेंगे वार्ता

primarymaster.in


 लखनऊ। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में तैनाती व वेतन देने के लिए 22 दिन से धरना दे रहे तदर्थ शिक्षकों की चेतावनी पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के सुर बदले हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव शुक्रवार को धरने पर बैठे शिक्षकों से वार्ता करेंगे। 

इसमें कुछ रास्ता निकलने की उम्मीद भी बढ़ गई है। माध्यमिक तदर्थ शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तेले शिक्षक 22 दिन

से निदेशालय में धरने पर बैठे हैं। वह विभिन्न मामलों में हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय के अनुपालन करने, बचे हुए तदर्थ शिक्षकों के समायोजन, बकाया वेतन देने आदि की मांग कर रहे हैं। इस कड़कड़ाती ठंड में भी शिक्षकों का धरना जारी है। किंतु माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी उनके वार्ता तक के लिए तैयार नहीं हो रहे थे।

धरना दे रहे तदर्थ शिक्षकों से आज निदेशक करेंगे वार्ता

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment