स्कूल में छात्राओं की शर्ट उतरवाने की आरोपी प्रिंसिपल का चैंबर सील

primarymaster.in


 धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के एक स्कूल में छात्राओं की शर्ट उतरवाने के मामले में जांच दल ने स्कूल का दौरा कर प्रिंसिपल का चैंबर सील कर दिया है। इससे पहले झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) को जांच के निर्देश दिए थे।

प्रिंसिपल पर आरोप है कि उन्होंने 10वीं कक्षा की 80 लड़कियों को एक-दूसरे की कमीजों पर संदेश लिखने पर शर्ट उतारने का आदेश दिया, जिसके बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी। अभिभावकों ने आरोप लगाया था कि लड़कियों को बिना शर्ट के सिर्फ ब्लेजर में घर लौटने के लिए मजबूर किया गया था। झालसा के निर्देश के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व धनबाद डीएलएसए के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार तिवारी ने नौ सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। डीएलएसए सचिव राकेश रोशन ने कहा कि समिति को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि समिति के सदस्यों ने रविवार को स्कूल का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रिंसिपल के चैंबर को सील कर दिया। पीड़ितों और अभिभावकों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। एजेंसे

स्कूल में छात्राओं की शर्ट उतरवाने की आरोपी प्रिंसिपल का चैंबर सील

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment