प्रयागराज। पीसीएस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अब समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2023 समेत अन्य सभी भर्तियों की प्रारंभिक परीक्षाएं एक ही दिन में कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए आयोग ने सभी डीएम को पत्र भेजकर कोषागार से 25 किमी की दूरी तक उपलब्ध परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी है।
प्रदेश सरकार की ओर से पिछले साल 19 जून को जारी गाइडलाइन में केंद्र निर्धारण के नियम काफी सख्त करने के कारण आयोग को एक दिन में परीक्षा कराने के लिए पर्याप्त केंद्र नहीं मिल रहे थे। इसके चलते आयोग को पीसीएस व आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा दो दिन में कराने का निर्णय लेना पड़ा था। हालांकि प्रतियोगी छात्रों के जबर्दस्त विरोध के बाद केंद्र निर्धारण के नियम संशोधित करते हुए पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर को एक दिन में कराई गई थी। जिस तरह पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में कोषागार से दस किमी की दूरी को संशोधित करते हुए 25 किमी तक के केंद्र बनाए गए थे। उसी तरह अन्य परीक्षाओं में भी इस शर्त को हटाते हुए कोषागार से 25 किमी की दूरी तक परीक्षा केंद्र तलाशे जा रहे हैं।
सहमति प्रपत्र का प्रारूप भी जारी किया
केंद्र निर्धारण के लिए आयोग ने सहमति प्रपत्र का प्रारूप भी जारी किया है, जिसमें केंद्र का प्रकार व संस्थान का नाम लिखना होगा। यह सूचना देनी होगी कि सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की व्यवस्था है या नहीं, बैठने की क्षमता के अनुसार फर्नीचर है या नहीं है। कितने कमरों के लिए कुर्सी, मेज की व्यवस्था है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





