सोने में 18 साल बाद आई सबसे बड़ी मासिक गिरावट – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

नई दिल्ली, एजेंसी। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने में जून के दौरान जोरदार बिकवाली हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बीते एक माह में करीब 13% टूट गया, जो अक्टूबर 2008 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट है। इस दौरान भारतीय बाजार में सोना लगभग 11% फीसदी टूटा है।

आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 4,022 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। मई के अंत में यह करीब 4,580 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था। यानी जून में अब तक सोने में लगभग 550 डॉलर प्रति औंस ₹(12.1 प्रतिशत) की गिरावट आ चुकी है। यह लगातार चौथा मासिक नुकसान है और अक्टूबर 2008 के बाद किसी एक महीने की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। केवल जून ही नहीं, बल्कि अप्रैल-जून 2026 की तिमाही भी सोने के लिए बेहद कमजोर रही है। इस दौरान कीमतों में करीब 13 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो 2013 की दूसरी तिमाही के बाद सबसे बड़ी गिरावट है।

चांदी में भी बिकवाली: सोने के साथ-साथ चांदी में भी भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी लुढ़कर 58.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। हालांकि बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ। इसी के साथ जून तिमाही में चांदी 2020 की पहली तिमाही के बाद सबसे बड़ी गिरावट की ओर बढ़ रही है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment