स्कूल में चोरी के विरोध में थाने पहुंचे शिक्षक, कार्रवाई की मांग

primarymaster.in


 हसनपुर (अमरोहा)। गांव पिपलौती खुर्द में प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी से गुस्साए शिक्षक इकट्ठा होकर के कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव पिपलौती खुर्द के प्राथमिक विद्यालय में संजय सिंह प्रधानाध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को विद्यालय बंद कर वह घर चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह विद्यालय पहुंचे तो पता चला कि रात में चोरों ने ताले तोड़कर स्कूल में चोरी कर ली है। ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। स्कूल से खाने बनाने वाली सामग्री, गैस चूल्हा, इनवर्टर सहित कीमती सामान चोरी कर लिया गया है।

वहीं, घटना से गुस्साएं प्राथमिक शिक्षक संघ गंगेश्वरी के ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह शिक्षकों के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह ने तहरीर मिलते ही मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

Primary ka master: स्कूल में चोरी के विरोध में थाने पहुंचे शिक्षक, कार्रवाई की मांग

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment