प्रतापगढ़। जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, मदरसों में 10 फ़रवरी को राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया जाएगा। 17 लाख बच्चों को राष्ट्रीय कृमि दिवस पर एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जाएंगी। एक वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी स्कूली छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. एस हैदर ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों में एनीमिया
का एक कारण है। यदि पेट में कीड़े हैं तो वृद्धि रुकने के साथ बच्चा ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता और पढ़ाई में पिछड़ जाता है। पीलिया या फिर मिर्गी जैसे बीमारी का शिकार हो जाता है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को कीड़ा मारने वाली गोलियां खानी चाहिए।
उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसी को भी खाली पेट दवा न खिलाएं। जहां मध्याह्न भोजन की व्यवस्था है, वहां बच्चों के भोजन करने के बाद ही दवा खिलाई जाएगी
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
.jpg)




