प्रयागराज। यूपी बोर्ड की 24 फरवरी से शुरू होने जा रही वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में नकल पर रोक के लिए बोर्ड ने कमर कस ली है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने स्पष्ट किया है कि किसी भी केंद्र में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा जाता है तो उसके साथ केंद्र व्यवस्थापक व संबंधित विद्यालय के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
सचिव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को जारी पत्र में कहा है कि विगत वर्षों में ऐसे प्रकरण प्रकाश में आए हैं, जहां पंजीकृत
विद्यालय/केंद्र व्यवस्थापक की लापरवाही से मूल परीक्षार्थी के स्थान पर फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा देते हुए पकड़े जाते हैं।
ऐसे परीक्षार्थियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी जाती है लेकिन संबंधित केंद्र व्यवस्थापक व पंजीकृत विद्यालय के विरुद्ध कोई उचित कार्रवाई नहीं की जाती है। फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल न होने पाएं। इसके बाद भी अगर फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा जाता है तो ऐसे मामले में उस परीक्षार्थी के साथ केंद्र व्यवस्थापक एवं पंजीकृत विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





