जयमाल पर दूल्हे ने मांगे 10 लाख तो दुल्हन ने जड़े थप्पड़
रामपुर,संवाददाता। जयमाल पर दस लाख की डिमांड पर दुल्हन आपा खो बैठी। उसने दूल्हे को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए। फिर क्या था मैरिज हाल में बवाल मच गया। देखते ही देखते बाराती और घराती भी आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर लाठी-डंडे और कुर्सियां चलीं। मारपीट में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दूल्हे समेत अन्य बाराती मौके से भाग गए। पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया है।
मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद चौराहा स्थित एक मैरिज हाल का है। शुक्रवार की शाम थाना शहज़ाद नगर स्थित ढूंढई गांव से बारात रतनपुरा शुमाली गांव आई थी। दुल्हन पक्ष ने खौद चौराहा स्थित एक मैरिज हाल बुक कराया था। सुबह तड़के करीब चार बजे वरमाला के लिए दूल्हा- दुल्हन को बुलाया गया। इस दौरान दूल्हे और उसके परिजनों ने 10 लाख रुपये की डिमांड रख दी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। फिर वरमाला के लिए दूल्हा- दुल्हन को बुलाया गया। तमतमाई दुल्हन पहुंच तो गई लेकिन वह वरमाला नीचे फेंककर दूल्हे पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने लगी। देखते ही देखते मारपीट हो गई।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





