बेसिक शिक्षकों को स्थानांतरण के लिए पंजीकरण और त्रुटि सुधार का मौका 20 तक

primarymaster.in


 बेसिक शिक्षकों को स्थानांतरण के लिए पंजीकरण और त्रुटि सुधार का मौका 20 तक

बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों को पारस्परिक अंतःजनपदीय एवं अंतरजनपदीय स्थानांतरण दिए जाने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के अंतिम दिन तिथि और बढ़ा दी गई। इसके अलावा जो शिक्षक आनलाइन पंजीकरण नहीं कर पाए हैं, वह अब बढ़ी तिथि 20 अप्रैल तक कर पंजीकरण कर सकेंगे। इसके साथ ही जिन शिक्षकों के पंजीकरण में

गड़बड़ी हो गई है, उनके पंजीकरण रिसेट कर इसी अवधि में पुनः पंजीकरण कर सकेंगे। परिषद सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर इसी अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश सभी बीएसए को दिए हैं। पारस्परिक अंतरजनपदीय और अंतःजनपदीय स्थानांतरण के लिए आनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 अप्रैल निर्धारित की गई

थी। इस क्रम में करीब 30 हजार महिला-पुरुष शिक्षकों ने आनलाइन पंजीकरण किए हैं। कुछ बीएसए ने जानकारी दी है कि विवरण में त्रुटि होने के कारण कई शिक्षकों द्वारा पंजीकरण की कार्यवाही पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में सचिव ने बीएसए को निर्देश दिए हैं कि शिक्षकों के पदनाम, मोबाइल नंबर, संवर्ग एवं विषय में संशोधित किए जाएंगे तथा जिनके पंजीकरण में त्रुटि हो गई

है, उनके पंजीकरण रिसेट करते हुए तय अवधि में पुनः पंजीकरण कराएं। शिक्षक बीएसए कार्यालय में 15 तक आपत्तियां दे सकेंगे। आपत्ति के आधार पर बीएसए 16 से 17 तक संबंधित शिक्षक के विवरण एडिट/रिसेट कर सकेंगे। पंजीकरण की कार्यवाही 20 क पूरी की जा सकेगी। शिक्षक अपने पंजीकरण पत्र का प्रिंटआउट 21 तक बीएसए कार्यालय में जमा कर सकेंगे।

बेसिक शिक्षकों को स्थानांतरण के लिए पंजीकरण और त्रुटि सुधार का मौका 20 तक

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Huebhdhdj

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment