बेसिक स्कूलों में समग्र शिक्षा की योजनाओं की जमीनी हकीकत देखेगी अधिकारियों की टीम, यह रहा चेकिंग कार्यक्रम
लखनऊ। प्रदेश में समग्र शिक्षा के तहत परिषदीय विद्यालयों में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने, उनके सत्यापन व भविष्य की जरूरतों को देखने के लिए शिक्षा विभाग के 18 अधिकारी 15-16 अप्रैल को निरीक्षण करेंगे। इसके लिए मंडलवार अधिकारी तैनात किए गए हैं।
इसके तहत 18 मंडलों में अलग अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन्हें आवंटित मंडल में कम से कम दो जिलों का स्थलीय निरीक्षण करना है।
शिक्षा विभाग के 18 अधिकारी 15-16 को करेंगे निरीक्षण
स्कूल चलो अभियान, डीबीटी, मूलभूत व्यवस्थाओं को देखेंगे
साथ ही मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक व बीएसए के साथ समीक्षा बैठक भी की जाएगी। यह टीम जिले के एक पीएमश्री विद्यालय, एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, एक परिषदीय प्राथमिक, एक उच्च प्राथमिक व एक कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही निरीक्षण की रिपोर्ट तीन
दिन में देनी होगी।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने निर्देश दिया है कि निरीक्षण के दौरान स्कूल चलो अभियान, नए नामांकन का डिजिटल रजिस्ट्रेशन, डीबीटी सत्यापन, लर्निंग बाई डूइंग, कंपोजिट ग्रांट का उपभोग, कक्षा छह से आठ व तीन से पांच के लिए फर्नीचर की स्थिति, मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का निर्माण, पीएमश्री स्कूलों के निर्माण की स्थिति, एआरपी का चयन, रेमेडियल शिक्षण की स्थिति, लाइब्रेरी व खेलकूद सामग्री, बाल मैत्री फर्नीचर आदि के क्रय, केजीबीवी की व्यवस्थाओं की हकीकत जानेंगे।
यह रहा आदेश का लिंक व अधिकारियो की सूची
👉
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




