आयोग अध्यक्ष ने शिक्षक भर्ती के लिए प्रमुख सचिव को लिखा पत्र – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय ने मंगलवार को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र लिखकर सात दिनों से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों की मांगों से अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है।

वहीं, प्राथमिक शिक्षक के 1.26 लाख पदों पर भर्ती की मांग को लेकर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने कोई ठोस आश्वासन मिलने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया है। अभ्यर्थियों ने छह जून को महाआंदोलन की घोषणा की है।

आयोग की ओर से यह स्पष्ट किए जाने के बाद कि बेसिक शिक्षा विभाग से अधियाचन न मिलने के कारण भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं किया जा सकता है, अभ्यर्थी धरनास्थल से हटने को तैयार नहीं हैं।

आयोग के उप सचिव ने 31 मई को प्रयागराज के पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आग्रह किया गया था कि धरने पर बैठे अभ्यर्थियों को धरना-प्रदर्शन के लिए चिह्नित किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाए।

अब आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय ने प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र लिखकर वर्तमान स्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने कहा है कि अभ्यर्थियों की वर्तमान मांग आयोग से संबंधित नहीं है। उनकी मांगों के संदर्भ में कार्रवाई किया जाना बेसिक शिक्षा विभाग के स्तर से ही संभव है।

आयोग अध्यक्ष ने प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा से उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। पत्र की प्रतिलिपि उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव को भी भेजी गई है, क्योंकि आयोग का संचालन उच्च शिक्षा विभाग के अधीन है।

इसके साथ ही पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस उपायुक्त व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली

कर्नलगंज को भी प्रतिलिपि भेजी गई है। अध्यक्ष ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा और टीजीटी-पीजीटी परीक्षा का हवाला देते हुए आयोग पर अभ्यर्थियों के जमावड़े के कारण गोपनीय कार्य में बाधा उत्पन्न होने की आशंका भी व्यक्त की है

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment