दो शिक्षकों की हार्ट अटैक से मौत, विभाग में शोक – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

मेहरौनाघाट, । लार ब्लॉक में एक ही दिन में दो शिक्षकों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक विनोद कुशवाह (48) व प्राथमिक विद्यालय कठौडी के प्रधानाध्यापक चंद्रमा प्रसाद (58) का रविवार की देर रात निधन हो गया।

 विनोद कुशवाह भाटपाररानी क्षेत्र के भेड़ापाकर के निवासी थे। उनकी दो नाबालिग बेटियां और एक बेटा हैं। दोनों शिक्षकों की अचानक मौत से उनके गांवों में शोक छा गया है। दोनों शिक्षकों के निधन पर खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ गोविंद मिश्रा और जूनियर हाईस्कूल संघ के जिला उपाध्यक्ष देव शरण सिंह, शिक्षक नेता अमित सिंह, शिशिर राय,निकुंज तिवारी,राजेंद्र वर्मा,गणेश पांडेय,अजीत कुमार और कुलदीप सिंह सहित अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी दुख व्यक्त किया है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment