अधियाचन मिलते ही लोक सेवा आयोग शुरू करेगा बीईओ भर्ती – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

 प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के रिक्त पदों का अधियाचन मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगा। इस बार भर्ती में समकक्ष व अधिमानी को लेकर कुछ बदलाव संभावित हैं।

अभ्यर्थियों को साढ़े पांच साल से बीईओ भर्ती का इंतजार है। इससे पहले 13 दिसंबर, 2019 को बीईओ के 309 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था और आयोग ने साढ़े तेरह माह में चयन प्रक्रिया पूरी कर ली थी।

तब प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। परीक्षा के लिए पांच लाख 28 हजार 314 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इस बार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ सकती है।

आयोग ने वर्ष 2024 के परीक्षा कैलेंडर में यह उल्लेख किया था कि खंड शिक्षा अधिकारी के पदों की समकक्ष अर्हता निर्धारित होने के बाद परीक्षा तिथि घोषित कर दी जाएगी। ऐसे में नई भर्ती में समकक्ष अर्हता में कुछ बदलाव संभावित हैं।

पिछली भर्ती में अनिवार्य अर्हता के रूप में भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से शिक्षाशास्त्र में स्नातक उपाधि या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अर्हता और अगर स्नातक

साढ़े पांच साल पहले 309 पदों के लिए जारी हुआ था 

उपाधि शिक्षाशास्त्र में न हो तो राजकीय प्रशिक्षण विद्यालय या अराजकीय बेसिक प्रशिक्षण विद्यालय से रजिस्ट्रार विभागीय परीक्षाएं उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त एलटी डिप्लोमा निर्धारित किया गया था। अतिरिक्त अर्हता पर अधिमान दिए जाने का भी प्रावधान था।

आयोग के सूत्रों का कहना है कि इस बार समकक्ष मान्यता अर्हता को भर्ती की शर्तों से हटाया जा सकता है। वहीं, अधिमानी अर्हता को लेकर भी बदलाव संभावित हैं।

फिलहाल, आयोग को अब नई भर्ती के लिए शिक्षा विभाग से ई-अधियाचन मिलने का इंतजार है। उम्मीद है कि आयोग जल्द ही बीईओ की नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment