शिक्षिका से घर में घुसकर छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 गुलरिहा। इलाके की एक शिक्षिका से घर में घुसकर छेड़खानी और धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका क्षेत्र के एक गांव में मकान बनवाकर पति के साथ रहती हैं। आरोप है कि गुलरिहा बाजार निवासी रविशंकर मद्धेशिया नामक युवक एक माह से स्कूल से आते समय शिक्षिका का पीछा भी कर रहा था। शिक्षिका को रास्ते में अकेला देखकर

छींटाकशी भी करता था। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे शिक्षिका घर में अकेली थीं। आरोपी युवक सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर उसके कमरे तक पहुंचा गया और शिक्षिका के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध पर शिक्षिका को धमकाया। शिक्षिका के शोर मचाने पर वह भाग गया। पीड़िता ने गुलरिहा पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment