कान पकड़कर आयोग से मांगी प्राथमिक शिक्षक भर्ती, परीक्षा नियंत्रक ने कहा… कि – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

परीक्षा नियंत्रक ने कहा-आयोग की तैयारी पूरी, अधियाचन के लिए हो रही बात

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पर 13 दिनों से प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने सोमवार को कान पकड़कर प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग की। वहीं, आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि शासन में बात हो रही है। अधियाचन मिलते ही विज्ञापन जारी करेंगे।

अभ्यर्थी 28 मई से धरने पर बैठे हैं और अब तक तीन बार महाधरने का आयोजन कर चुके हैं, जिसमें प्रदेश भर से हजारों अभ्यर्थी जुटे। अभ्यर्थी सवाल उठा रहे हैं कि जब काफी संख्या में प्राथमिक शिक्षक के पद खाली हैं तो भर्ती क्यों नहीं शुरू की जा रही। अभ्यर्थियों ने 13 जून को चौथे महाधरने की घोषणा की है।

वहीं, आयोग के परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, भर्ती के लिए आयोग अपने स्तर से लगातार प्रयास कर रहा है। अधियाचन के लिए शासन में भी बात हो रही है। आयोग की तैयारी पूरी है। प्राथमिक शिक्षक भर्ती का अधियाचन मिलते ही आयोग विज्ञापन जारी करेगा दूसरी ओर अभ्यर्थी अड़े हैं कि जब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक धरने पर डटे रहेंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि धरने के पहले दिन आयोग के उपसचिव ने 10 दिन का समय मांगा था। यह मियाद पूरी हो चुकी है और भर्ती को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया.

आयोग का कोई भी प्रतिनिधि सीधे बात करने को भी तैयार नहीं है। धरने में रजत सिंह, रिंकू सिंह, सोनू कुमार, विनय सिंह, राहुल पांडेय, राहुल पाल, रोहित तिवारी, अनुराग मौर्या और अंकित पटेल आदि मौजूद रहे।

प्रारूप तय नहीं, भर्ती के लिए करना होगा इंतजार

अब तक यह भी तय नहीं हो सका है कि आयोग को नई भर्ती के लिए किस प्रारूप में अधियाचन भेजा जाना है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि इसके लिए कार्मिक विभाग से बातचीत चल रही है। प्रारूप तय होने के बाद ही आयोग को ई-अधियाचन के माध्यम से रिक्त पदों का विवरण भेजेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को प्राथमिक शिक्षक भर्ती के विज्ञापन के लिए अभी इंतजार करना होगा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment