शिक्षक संगठनों ने सीएम व महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भेजा ज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को भी शिक्षक संगठनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार व महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा को पत्र भेजकर इसकी मांग उठाई। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह व महामंत्री आशुतोष मिश्र ने कहा कि उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जबकि 16 जून से परिषदीय विद्यालय खुलेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती होती है। भीषण गर्मी को देखते हुए 16 जून से विद्यालय खोलने पर पुनर्विचार करते हुए 01
जुलाई से विद्यालय का संचालन सुनिश्चित कराएं।
वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रकाश साहू व प्रदेश महामंत्री आलोक सिंह यादव ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा व बेसिक शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर भीषण गर्मी वलू को देखते हुए 30 जून तक स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने की मांग की है। क्योंकि इस भीषण गर्मी व लू में विद्यालय खोलने से छात्रों व शिक्षकों दोनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में 30 जून तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई जाएं। ब्यूरो
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





